क्रम - छः * टीसते हृदय से सबका आभार
यह एक डाक्टर की सबसे बड़ी त्रासदी ही है उसका सम्पूर्ण कैरियर तनाव एवं आक्षेपों से आप्लावित रहता है । सामान्य जन उसको रहस्यमय शक्तियों से लैस मसीहा भले मानते हों , किंतु उसे अपनी तमाम व्यवसायिक अक्षमताओं एवं व्यक्तिगत कठिनाइयों के बावज़ूद भी इस करिश्माई मिथ को जीवित रखना पड़ता है , Larger than Life !
सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः सर्वे भद्राणि पश्यन्तु, मा कश्चिद् दुःखभाग्भवेत् न त्वहं कामये राज्यं, न स्वर्गः न पुनर्भवम कामये दुःख तप्तानां, प्राणिनामार्तनाशनम May Everybody be happy May Everyone be free from illness May All of us see to it That nobody suffers from pain or sorrow I do not ask for a Crown Nor I wish to be in heaven or reborn I only want to alleviate the sufferings of those, Who are burning in the fire of sorrow
जिस इतरकल्पना और सुखबोध के फ़ंतासी से अभिभूत हो कर इस प्रार्थना की रचना की गयी होगी, वह आप भी आँक लें । इसमें निहित आध्यात्म का शतांश एक अदना बाल बच्चेदार डाक्टर ( MBBS बोले तो मियाँ बीबी बच्चों समेत ) तो क्या, कोई पहुँचा फ़कीर भी अपने में उतार ले तो वास्तव में प्राणिनामार्तनाशनम हो जाये, संसार में कोई दुखी ही न दिखे। खेद है कि यह फंतासी इस भौतिकवाद के युग में नितांत यूटोपिक ( n. Utopia ) गान में रूप में ही खप सकता है , व्यवहारिक जीवन में तो कतई नहीं ! वरना दाल रोटी के लिये हड़तालें एक कल्पना का विषय होतीं। वास्तविक आभार की अधिकारिणी ममता जी हैं, जिन्होंने शायद AIIMS में चल रही हड़ताल से क्षुब्ध हो कर एक पोस्ट लिखी ( ये कैसे डाक्टर ? mamta t.v. 5 दिसंबर 2007 ). यह दीगर बात है कि मैनें अपने में डाक्टर होने का ईगो पनपने ही नहीं दिया, डाक्टर होने को मैं केवल अपनी गरिमा की रक्षा तक ही बाँध कर रखने का हिमायती हूँ। फिर भी.... थोड़ी तिलमिलाहट हुई क्योंकि इस पोस्ट में केवल इस व्यवसाय और इससे जुड़े व्यवसायिक पहलू के नकारात्मक पक्ष को ही शब्दों में पिरोया गया था । लिहाज़ा इस ओर सोचने पर बाध्य हो तात्कालिक प्रतिक्रिया में एक तल्ख़ टिप्पणी ठोक दी, जिसको उन्होंने बड़ी ईमानदारी से बिना काट छाँट के प्रकाशित होने दिया । पर बात ख़त्म नहीं हुई थी क्योंकि मेरा असहमत मौन मुझे बार बार कोंच रहा था, ' कुछ करो यार ! '

भला ऎसे क्या किया ही जा सकता था, पब्लिक के नज़रिये से उन्होंने एक एक शब्द सही लिखा है । सो, मेरा काम कुछ बढ़ गया, और अपने ग़िरेबाँ में झाँकते न झाँकते थमके साँस ली तो एक मिनि शोधप्रबंध तैयार हो चुका था । आख़िर इसे कौन पढ़ेगा ? वैसे ही मेरे स्टैटकाउंटर पर कोई गवर्नर लगा हुआ है, जैसे कि कारबुरेटर वाली नयी गाड़ियों में होता है । यह सब ठेलोगे तो रहे सहे पाठकों से हाथ धो बैठोगे ! रिस्क लेने में क्या हर्ज़ है ? बस ऎसा करो कि आँकड़े निकाल दो तो कुछ सुपाच्य हो जायेगा, मेरी विदुषी पंडिताइन का सुझाव था। पहले यही धिक्कार रहीं थीं, बेचारी औरत से उलझोगे, जाने भी दो । एक औरत दूसरी को बेचारियों में क्यों शुमार कर लेती है, यह तो चोखेर बाली से पता लगेगा , वह सब बाद में ! लिहाज़ा आँकड़े निकाल दिये,वैसे भी आँकड़े वाँकड़े गौरमिन्ट की खुराक है ! फिर भी मैटर न संभला,सो किश्तों में बाँट दिया । हिप्पोक्रेट शपथ का प्रसंग छूट रहा है । वह भी देख लीज़िये कि किस सदी का आदर्श इस सदी में कितना प्रासंगिक रह गया है !
OATH OF HIPPOCRATES, Cerca 400 B.C.
From "Harvard Classics, Volume 38" Copyright 1910 by P.F. Collier and Son.
INTRODUCTORY NOTE
HIPPOCRATES, the celebrated Greek physician, was a contemporary of the historian
Herodotus. He was born in the island of Cos between 470 and 460 B.C., and belonged
to the family that claimed descent from the mythical Æsculapius, son of Apollo.
There was already a long medical tradition in Greece before his day, and this he is supposed
to have inherited chiefly through his predecessor Herodicus; and he enlarged his education
by extensive travel. He is said, though the evidence is unsatisfactory,
to have taken part in the efforts to check the great plague which devastated Athens
at the beginning of the Peloponnesian war. He died at Larissa between 380 and 360 B.C.
The works attributed to Hippocrates are the earliest extant Greek medical writings, but very
many of them are certainly not his. Some five or six, however, are generally granted to be genuine,
and among these is the famous "Oath." This interesting document shows that in his time physicians
were already organized into a corporation or guild, with regulations for the training of disciples, and
with an esprit de corps and a professional ideal which, with slight exceptions, can yet be regarded as out of date.
One saying occurring in the words of Hippocrates has achieved universal currency, though few who
quote it to-day are aware that it originally referred to the art of the physician.
It is the first of his "Aphorisms": "Life is short, and the Art long;
the occasion fleeting; experience fallacious, and judgment difficult.
The physician must not only be prepared to do what is right himself,
but also to make the patient, the attendants, and externals cooperate."
THE OATH OF HIPPOCRATES
I SWEAR by Apollo the physician and Æsculapius, and Health, and All-heal,
and all the gods and goddesses, that, according to my ability and judgment,
I will keep this Oath and this stipulation — to reckon him who taught me this
Art equally dear to me as my parents, to share my substance with him,
and relieve his necessities if required;
to look upon his offspring in the same footing as my own brothers, ?
and to teach them this art,
if they shall wish to learn it, without fee or stipulation; and that by precept,
lecture, and every other mode of instruction,
I will impart a knowledge of the Art to my own sons, and those of my teachers,
and to disciples bound by a stipulation and oath according to the law of medicine,
but to none others. I will follow that system of regimen which, according to my ability and judgement,
I consider for the benefit of my patients, and abstain from whatever is deleterious and mischievous.
I will give no deadly medicine to any one if asked, nor suggest any such counsel; and in
like manner I will not give to a woman a pessary to produce abortion. With purity and with
holiness I will pass my life and practice my Art.
I will not cut persons labouring under the stone, but will leave this to be done by men who are
practitioners of this work. Into whatever houses I enter, I will go into them for the benefit of the
sick, and will abstain from every voluntary act of mischief and corruption; and, further, from the
seduction of females or males, of freemen and slaves. Whatever, in connection with my professional
service, or not in connection with it, I see or hear, in the life of men, which ought not to be spoken of abroad,
I will not divulge, as reckoning that all such should be kept secret. While I continue to keep this Oath unviolated,
may it be granted to me to enjoy life and the practice of the art, respected by all men, in all times.
But should I trespass and violate this Oath, may the reverse be my lot.
मैं तो कई कई बार पढ़ चुका हूँ, मेरा मंतव्य अपने युगपुरुष की अवमानना करना नहीं है, मैं तो कैपिटेशन और तमाम धाँधलियों के दौर में केवल इसमें की विसंगतियों को दिखाना चाहता हूँ । यह शपथ झकझकाते फ्रेम में जड़ा हुआ कई अस्पतालों में दृष्टिगोचर हो जायेगा वैसे ही जैसे अपने भारत महान के तमाम दफ़्तरों में हँसते हुए गाँधी बाबा के फोटो को साक्षी बना कर वारे न्यारे हो रहे हैं । सो शपथ की दुहाई देने पर मैंने अपनी टिप्पणी में यही कहा था
" ......रही बात शपथ की, तो वह यह अब उतना ही प्रासंगिक रह गया है जितना कचहरी में खड़े होकर गीता पर हाथ रखना या संसद में शपथ लेना । "
अच्छा ! तो, अब तक का कहा सुना माफ़ करना जी !
कोई भले ही सहमत न हों किंतु यह पोस्ट ख़ालिस स्वस्थ बहस की परपंरा में है ।
_______________________________________________________________
एक बात तो रह ही गयी, थोड़ी व्यक्तिगत है ! बताऊँ? या न बताऊँ ? अच्छा बता ही देता हूँ । मैं कुछ दिलचस्प पोस्ट के लिंक अपने बेटे शान्तनु को भेज देता हूँ ताकि उसका हिंदी से नाता जुड़ा रहे और वह हिंदी पढ़ने का सुख ले सके । कोटा आरक्षण वगैरह के नाटक से क्षुब्ध सा होकर, काउंसलिंग से पहले ही समुद्र लाँघ गया । यानि कि वह विदेश में है, मेडिकल का फ़ाइनल वर्ष है । और मेडिकल यूनिवर्सिटी का ताज़ा ताज़ा ख़ुमार है, सो उसका ये कैसे डाक्टर पर मुझसे बार बार कुछ लिखने का आग्रह ज़ारी रहा करने लगा । अक्सर स्काईप पर बतियाने के दौरान याद दिलाने के भाव से घुमा फिरा कर पूछ ही लेता है कि आपकी ममता बुआ से लड़ाई फ़ाइनल हुई ? ( उसके घोर बाल्यावस्था में ही मेरी घुटी हुई पंडिताईन ने अपने बच्चों को यह ज्ञानप्राप्त करा दिया था कि उनको छोड़ बाकि सभी महिलाओं को बुआ ही कहा जाता है ! सो, बीयर इट डियर्स ) अब मेरी इस मज़बूरी को तो आपको समझना ही चाहिये , मैं बिल्कुल निर्दोष हूँ । ब्लगियाने की बुरी लत लगती जा रही है, यह अलग बात है ।